Tuesday, 7 November 2017

मिशन पाकिस्तान का संगीत और इंडियन का पोस्टर मुंबई में हुआ जारी

मिशन पाकिस्तान का संगीत और इंडियन का पोस्टर मुंबई में हुआ जारी



बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और महाराष्ट्र पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंहथे खाश मेहमानगदर और पाकिस्तान में श्रीराम के निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह प्रस्तुत और नानक प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता मनप्रीत सिंह की भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान का संगीत यहां मुंबई के आलीशान होटल जे डब्लु मेरियोट में आयोजित जय एक भव्य कार्यक्रम में जारी किया गया। इस अवसर पर नानक प्रोडक्शन की निर्माता मनप्रीत सिंह की नयी फिल्म इंडियन (विराज ) का पोस्टर भी लांच किया गया। इनदोनो फिल्मों के स्टार हैं प्रिंस सिंह राजपूत और रुपा सिंह। बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और महाराष्ट्र पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह के हाथों मुंबई पांच सितारा होटल जेडब्ल्यूमैरियटमें बड़े पैमाने पर यह आयोजन किया गया। साथ ही उसी प्रोडक्शन की नई भोजपुरी फिल्म इंडियन के निर्माण की घोषणा की गई। इस अवसर पर मंच पर राजनेता वशिष्ठ नारायण सिंह, कृपाशंकर सिंह, रामदास आठवले, नीलम सोनकर, अमरजीत मिश्रा, बी ए पासवान, गायिका कल्पना पटवारी सहित फिल्म के स्टारकास्ट नायक प्रिंस सिंह राजपूत, नायिका रूपा सिंह, वीनस म्यूजिक कंपनी के चम्पक जैन इत्यादि भी मौजूद थे। भोजपुरी सिने जगत में यह पहली बार हुआ है जब फिल्म के पोस्टर लांचिंग के शुभ अवसर पर नेता, उद्योगपति, फिल्म निमार्ता और नामचीन फिल्मी हस्तियां किसी बड़े और पांच सितारा होटल में उपस्थित थे। सभी ने फिल्म की सफलता की कामना की। भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान के संगीतकार एवं निर्देशक रमाकांत प्रसाद हैं।
आम भोजपुरी फिल्मों से हटकर बन रही एक्शन ओरियंटेड फिल्म मिशन पाकिस्तान का शुटिंग शैड्यूल उत्तर प्रदेश के अमेठी के शौर्य फार्म हाउस में पुरा हुआ है। फिल्म केनिर्माता मनप्रीत सिंह कहते हैं मिशन पाकिस्तान मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इन दोनो फिल्मों के स्टारहैं प्रिंस सिंह राजपूत और रुपा सिंह,श्रेया मिश्रा, उमेश सिंह, अनिल यादव, रमजान शाह, राकेश पुजारा, सोनिया मिश्रा,जय मिश्रा, अर्जून यादव, प्रधानजी, अनुपलोटा और अन्य। मिशन पाकिस्तान के लेखकहैं सुरेन्द्र मिश्रा, कैमरामैन डी के शर्मा, गीतकार प्यारेलाल, अशोक दीप, पवन पांडे और पवन शर्मा, कलानिर्देशक राजेश पांडे, सहयोगी निर्माता हैं पवन पांडे, संपादन किया है धर्म सोनी ने। इसी तरह नानक प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म इंडियन के भी लेखक निर्देशक रमाकांत प्रसाद हैं। इस फिल्म में भी प्रिंस सिंह राजपूत और रुपा सिंह मुख्य भुमिका में होंगे। फिल्म के लेखक हैं सुरेन्द्र मिश्रा,

पोस्ट निर्देशक:-

pksfilms.blogspot.com


BHOJPURI MEDIA PROMOTER


पी.आर.ओ :- प्रशांत कुमार सिहं (निकु) (बिहार)

पी.आर.ओ :- अमरेश गोस्वामी (मुम्बई)


(फिल्म एल्बम के प्रमोशन के लिए सम्पर्क करें +919162844946)

No comments:

Post a Comment

भोजपुरी की तरक्की के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से मिले रवि किशन

पटना। सुपर स्टार रवि किशन ने आज भोजपुरी सिनेमा की तरक्की और उसमें राज्य सरकार के सहयोग के मुद्दे पर बिहार के वित्त मंत्री सहउपमुख्यम...