Saturday, 14 April 2018

भोजपुरी 'आवारा बलम' आ गया सामने, देखिए जब ट्रेलर ऐसा धमाल है तो फिल्म कैसी होगी?




टीजर के बाद भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘आवारा बलम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का शानदार एक्शन और रोमांस दर्शकों का दिल जीत लेगा। इसमें कल्लू तनुश्री और प्रियंका पंडित के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।



कल्लू की यह अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है। इससे पहले कल्लू को उनके फैंस इतने एक्शन अंदाज में नहीं देखा है। 


फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर भोजपुरी दर्शक ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और सिंगर के लिए फेमस अरविंद अकेला कल्लू के फैंस ट्रेलर को देखने के बाद काफी उत्साहित हैं। फिल्म में राजेश पांडेय द्वारा लिखे गए दमदार डायलॉग दर्शकों का दिल जीत लेंगे।



एक्शन और रोमांस के तड़के से भरपूर ‘आवारा बलम’ फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय का कहना है कि 'फिल्म में डांस, रोमांस और एक्शन की भरमार है। साथ ही पारिवारिक मूल्यों का भी खासा ख्याल रखा गया है। यह भोजपुरी सिनेमा के हक में है कि ऐसी फिल्में बन रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।’






अभिनेता कल्लू ने कहा है कि इस साल भोजपुरी सिनेमा में आए बदलाव का असर 'आवारा बलम' में भी दिखेगा।






फिल्म के निर्माता निशिकांत झा ने  कहा,‘इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तभी लोग फिल्म का ट्रेलर पसंद कर रहे हैं। फिल्म के जल्द रिलीज होने की संभावना है।


BHOJPURI MEDIA PROMOTER

Contact for Advertisement

Mobile no:- +919162844946

Mobile no :- +917033348620

Email id :- prashantkumar500000@gmail.com

Email id :- pksfilmsindustries@gmail.com

फिल्मस् व एल्बम कि प्रमोशन कराने हेतु सम्पर्क करें +919162844946

No comments:

Post a Comment

भोजपुरी की तरक्की के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से मिले रवि किशन

पटना। सुपर स्टार रवि किशन ने आज भोजपुरी सिनेमा की तरक्की और उसमें राज्य सरकार के सहयोग के मुद्दे पर बिहार के वित्त मंत्री सहउपमुख्यम...